मंझनपुर: मानपुर गौरा में पारिवारिक कलह ने विवाहिता की जान ली, मामूली विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या, मचा कोहराम
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मानपुर गौरा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सोमवार की शाम लगभग 7 बजे 30 वर्षीय विवाहिता सुधा पत्नी सुनील कुमार ने घरेलू विवाद के बाद फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घर में किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद सुधा ने यह कदम उठा लिया।