पचरुखी: बड़कागांव के शिशवान में लगी आग, दर्जनों पेड़ जले
पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के बड़कागांव स्थित शिशवान में शनिवार की दोपहर दो बजे आग लग गई। आगलगी की इस घटना में दर्जनों शीशम के पेड़ जल गए। आनन फानन में पचरुखी और सिवान सराय से दो अग्निशमन की गाड़ियां बुलाईं गईं। इसके बाद घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।