सहारनपुर में डंफर से हुए दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत के बाद प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। शनिवार शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मनीष बंसल और आशीष तिवारी ने खनन वाहनों, ट्रांसपोर्टरों, पट्टाधारकों, क्रेशर मालिकों और गन्ना परिवहन से जुड़े वाहन स्वामियों को ट्रैफिक नियमों के पालन व अवैध खनन पर सख्ती से अवगत कराया।