बहेरी स्थित दिल्ली पब्लिक कांवेंट स्कूल के छात्र इकरा इल्हाम ने जेईई मेंस परीक्षा में 99.009 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न र्सिफ अपने स्कूल का नाम रोशन किया, बल्कि गर्व से अपने माता—पिता का सीना भी चौड़ा कर दिया। इस मौके पर गुरुवार की सुबह नौ बजे स्कूल में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान इकरा का गर्मजोशी से स्वागत हुआ।