हाजीपुर: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर हाजीपुर के कचहरी रोड में वाहनों के परिचालन पर लगा था प्रतिबंध, हटाया गया
हाजीपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कार्यक्रम था। जिसको लेकर वैशाली डीएम के निर्देश पर हाजीपुर के कचहरी रोड में वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई थी। हालांकि, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद प्रतिबंध हटा दिया गया है। वाहनों का परिचालन प्रारंभ हो गया। तस्वीर शनिवार के शाम लगभग 4:00 बजे की है।