मधेपुरा के मुरलीगंज के गोशाला चौक वार्ड दो से तीन नाबालिग रविवार को गायब हो गए। रात को 8 बजे तक जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिजन खोजने लगे। तभी परिजनों को पता चला कि वे लक्ष्मीपुर चंडी स्थान में हैं। कथित तांत्रिक कन्हैया कुमार (46) को उसे ले जाते हुए देखा गया है। वह बेगूसराय जिले के तेघड़ा के पुराना बाजार का रहने वाला है।