परसिया: शिव मंदिर के मंच पर सम्मानित हुई कला और संगीत की प्रतिभाए,स्वर श्री नाद संगीत विद्यालय ने आयोजित किया कार्यक्रम
स्वर श्रीनाद संगीत विद्यालय ने शिव मंदिर के मंच पर कला और संगीत क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान किया। इस अवसर पर मंत्र पर प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया गया। आयोजक संस्था ने बुधवार को दो बजे बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से कला और संगीत जगत को महका रही हस्तियों को सम्मानित किया गया।शिव मंदिर में देर रात तक कला का प्रदर्शन किया गया।