जानसठ: क्षेत्र के हाईवे मार्ग पर सड़क हादसे में ग्राम पंचायत अधिकारी की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
जानसठ क्षेत्र के हाईवे मार्ग पर देर रात्रि बुधवार लगभग 11:00 के आसपास उस समय भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जब तेज रफ्तार के चलते ट्रैक्टर ट्राली और गाड़ी की भिड़ंत हो गई और देखते ही देखते पूरी तरह गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई,गाड़ी में सवार ग्राम पंचायत अधिकारी अनगपाल चौधरी की दर्दनाक मौत हुई सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।