बेगूसराय: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गांधी स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित, DM-SP हुए शामिल
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गांधी स्टेडियम में रविवार की सुबह 8:00 बजे योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर DM श्रीकांत शास्त्री, एसपी मनीष समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि प्रतिदिन योग करने से शरीर स्वस्थ एवं मन सुंदर होता है.