भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा ने अपने निवास पर विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे, विधायक पटवा ने प्रत्येक समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए