कटंगी: क्षेत्र में आंधी-तूफान और बारिश से गदर, प्रशासनिक तंत्र नुकसान के आंकलन में जुटा, सेलवा में उजड़ा आशियाना
शनिवार की शाम को अचानक आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने कटंगी और तिरोड़ी तहसील क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। शाम लगभग साढ़े चार बजे से पांच बजे के बीच आई इस प्राकृतिक आपदा ने ग्रामीण इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। विशालकाय वृक्ष जमींदोज हो गए, बिजली के पोल टूटकर गिर पड़े और कई गांवों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा।