देवघर: विद्यार्थी परिषद के 78 वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर देवघर नगर इकाई ने किया वृक्षारोपण
विद्यार्थी परिषद के 78 वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के शुभ अवसर पर गुरुवार सुबह 11:00 से देवघर नगर इकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।