सांगोद: ग्राम विकास अधिकारियों ने उपखंड अधिकारी सांगोद को ईकेवाईसी के कार्य से मुक्त करने के लिए सौंपा ज्ञापन
Sangod, Kota | Feb 13, 2025 सांगोद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में इन दिनों प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में सर्वे का काम चल रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के साथ ही ग्राम विकास अधिकारी स्वामित्व योजना में अत्यधिक व्यस्त है। ऐसे में ग्राम पंचायतों में शुरू हुए फार्मर रजिस्ट्री शिविरों में ईकेवाईसी का काम करना ग्राम विकास अधिकारियों के लिए खासा परेशानीभरा साबित हो रहा है।