नवादा: सीताराम साहू कॉलेज के पास इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र पर एक युवक के साथ हुई मारपीट, जख्मी हालत में पहुंचा अस्पताल
Nawada, Nawada | Feb 9, 2026 नवादा जिले के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र में सीताराम साहू कॉलेज के पास इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र पर एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। यह घटना सोमवार को हुई, जिसमें 10 से 12 अज्ञात बदमाशों ने केशोरी गांव निवासी शिवम कुमार को पीटा।घायल शिवम कुमार ने आरोप लगाया कि वह खड़े होकर पेशाब कर रहे थे, तभी अचानक बड़ी संख्या में लोगों ने पिटाई कर दिया।