सिहोरा: गंजताल मोड़ के पास महिला से मंगलसूत्र लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
सिहोरा थाना क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 150000 रुपए कीमत का सोने का मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की है। थाना प्रभारी सिहोरा प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि 10 मार्च की शाम गंजताल मोड़ के पास कटनी जबलपुर हाईवे पर लूट की घटना की सूचना मिली थी।