बागीदौरा: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ श्री विष्णु यज्ञ एवं कीर्ति स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव, स्थापित देवता एवं मातृका पूजन
बड़ोदिया में समस्त गुजराती मेवाड़ा सुथार समाज, बड़ोदिया एवं श्री विश्वकर्मा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आज शुक्रवार सुबह 11बजे दो दिवसीय श्री विष्णुयज्ञ एवं कीर्ति स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं के अनुरूप हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में वैदिक ऋचाओं, शंखध्वनि और जयघोष से वातावरण भ