टिब्बी के स्थानीय पंचायत समिति के वीसी रूम में गुरुवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यशाला का आयोजन हुआ। पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित इस वीसी का मुख्य विषय 'राष्ट्रीय एकता एवं पुलिस कार्यों में जन सहयोग' रहा, जिसकी अध्यक्षता थानाधिकारी हंसराज लूणा ने की।