डोमचांच: मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, डोमचांच के संवेदनशील क्षेत्रों का एसपी ने किया निरीक्षण
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने डोमचांच थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों शहीद चौक एवं बगड़ो का निरीक्षण बुधवार को 1 बजे किया। इस दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए