चरखारी में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल प्रयागराज के चुनाव के तहत दो दिवसीय मतदान के दूसरे दिन आउटलाइन चरखारी मुंसिफ कोर्ट में मतदान किया गया। सिविल जज जूनियर डिवीजन विजय शंकर गौतम की निगरानी में शांतिपूर्ण मतदान कराया गया। बार काउंसिल में पंजीकृत 112 अधिवक्ताओं में से 105 ने मतदान किया, पहले दिन 50 और दूसरे दिन 55 मत पड़े।