दरभंगा: दरभंगा के राज परिसर के मनोकामना मंदिर के पास से गौ सम्मान आह्वाहन अभियान यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए
दरभंगा के राज परिसर के मनोकामना मंदिर के पास से गौ सम्मान आह्वाहन अभियान यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ो लोग शामिल हुए। यह यात्रा सोमवार को दिन के 11:45 पर निकाली गई। मनोकामना मंदिर से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए लहेरियासराय में स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचेगी। जहां दरभंगा जिलाधिकारी को लाखों लोगों हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा जायेगा।