टिब्बी: खाराखेड़ा से जमीन के रुपए लेने गए युवक की हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप, 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
गांव खाराखेड़ा में जमीन के सौदे की बकाया राशि के लेनदेन को लेकर एक बुजुर्ग के बेटे की निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के पिता सेवा सिंह पुत्र सुंदर सिंह बावरी निवासी चक 3 सीडीआर ने थाना टिब्बी में लिखित रिपोर्ट पेश की है कि उसके पुत्र रामदास की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को जैसलमेर के नाचना के पास नहर में फेंक दिया।