लोहरदगा: खादगढ़ा स्थित मैरेज हॉल में वक्फ कानून के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन, कानून को संविधान और मुस्लिमों के खिलाफ
वक्फ कानून के खिलाफ लोहरदगा अंजुमने इस्लामिया की अगुवाई में रविवार को दोपहर 12 बजे न्यू रोड खादगढ़ा स्थित मैरेज हॉल में विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में लोहरदगा जिले भर से अंजुमन के पदाधिकारी, आलिम- उल्माएं औऱ गणमान्य व्यक्ति पहुंचे। जहां जमकर विरोध जताते हुए वक्फ़ कानून वापस लेने की मांग की गई। और मांगे पूरी नहीं होने तक क्रमबद्ध तरीके आंदोलन करने की बात कही गई।