लोहरदगा: मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर परिसर में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, जन जागरूकता को राष्ट्र सेवा का आधार बताया
लोहरदगा में स्वच्छता को जन जागरूकता से जोड़ते हुए भाजपा नगर मंडल द्वारा रविवार क़ो एक स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान रियाडा स्थित मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर प्रांगण में दोपहर करीब 12:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे परिसर की सफाई कर समाज को स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सार्वजनिक स्थानों की सफाई करना नहीं था।