लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल में सेवा भारती के द्वारा 149वां स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन, 39 लोगों की जांच की गई
समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था सेवा भारती द्वारा रविवार को चुन्नीलाल स्कूल परिसर में 149वें निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कुमुद अग्रवाल और सह सचिव संजय चौधरी ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित करते हुए किया।