लोहरदगा: मंडल कारा में जेल अदालत और मेडिकल कैंप का किया गया आयोजन, बंदियों की स्वास्थ्य जांच और विधिक जानकारी दी गई
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार झालसा, रांची एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार डालसा अध्यक्ष राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में रविवार दोपहर 12 बजे लोहरदगा कारा में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डालसा सचिव राजेश कुमार, जेलर सुबोध कुमार LADCS डिप्टी चीफ नारायण साहू,तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।