पूर्णिया पूर्व: गांधी चौक के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक हुआ घायल, GMCH में भर्ती
चंपानगर थाना क्षेत्र के झझरी टोल निवासी गणेशि मंडल का पुत्र सुचित मंडल बाइक पर सवार होकर अपने घर से बाजार जा रहा था। तभी गांधी चौक के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से युवक घायल हो गया। परिजनों ने घायल को GMCH में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।