जखनिया: रेवरिया गांव में भीषण अग्निकांड, झोपड़ी जलकर हुई राख, एक भैंस और पड़वा जिंदा जले, दोनों की हुई मौत
गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के रेवरिया गांव में आज दोपहर एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। राजेंद्र राम के पालतू जानवरों की झोपड़पट्टी में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, तब तक पूरी झोपड़ी आग की चपेट में आ चुकी थी। आग इतनी तेज थी कि उसे तुरंत काबू करना संभव नहीं हो सका।