बहराइच: लोनियनपुरवा में मामूली विवाद को लेकर विपक्षी ने मां-बेटे को जमकर पीटा, इलाज जारी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत लोनियनपुरवा में मामूली विवाद को लेकर विपक्षी ने मां बेटे को जमकर मारा पीटा है। जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं इसकी शिकायत पीड़ित द्वारा थाने में कि, पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। बुधवार को पीड़ित द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि मामूली विवाद को लेकर विपक्षी ने मारा पीटा है।