बहराइच: बहराइच जनपद के इच्छुक अभ्यर्थी 25 दिसंबर तक 'बेगम अख्तर पुरस्कार' के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिलाधिकारी ने दी जानकारी
मल्लिका ए ग़ज़ल बेगम अख्तर की स्मृति में वर्ष 2024 25 के लिए प्रदान किए जाने वाले "बेगम अख्तर पुरस्कार" के लिए नामांकन भेजने की अंतिम तिथि 25 दिसंबर 2024 है। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बुधवार श्याम करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुरस्कार की अर्हता रखने वाले इच्छुक व्यक्ति 25 दिसंबर तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।