बहराइच: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में की महिला जनसुनवाई
बहराइच जनपद अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुंची उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिला जनसुनवाई की। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अंजू प्रजापति ने जनसुनवाई की इस दौरान महिलाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई कर उन्होंने संबंधितों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।