वारिसनगर: वारिसनगर पुलिस ने भादो घाट से 102 लीटर देसी शराब के साथ 4 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार
वारिसनगर थाना क्षेत्र के भादो घाट गांव से गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को सुबह 8 बाज कर 15 मिनट पर थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक रितु पासवान ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर 102 लीटर देसी शराब के साथ तीन महिला एवं एक पुरुष सहित 4 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वारिसनगर थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार ने जानकारी दी।