वारिसनगर: मथुरापुर पुलिस ने नशे में धुत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जेल भेजा
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मथुरापुर थाना की पुलिस ने मथुरापुर घाट स्थित राम शंकर सिंह के घर से शराब के नशे में एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर मंगलवार की दोपहर 2 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शंकर प्रसाद शाह के पुत्र अजय कुमार शाह ग्राम बहेरी जिला दरभंगा के रूप में हुई है, थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने जानकार दी।