मंगलवार की शाम 6 बजे थानाध्यक्ष बाबरी राहुल कुमार सिसौदिया ने बताया कि थाने पर दाखिल 6 माल मुकदमाती वाहनों की नीलामी 23 दिसंबर को आयोजित होगी। वाहनों की नीलामी डीएम शामली द्वारा गठित एसडीएम सदर, एआरटीओ शामली और संबंधित अभियोजन अधिकारी की निगरानी में होगी। उन्होंने बताया कि एसडीएम सदर को टीम का मुख्य सदस्य नियुक्त किया गया है।