चूरू: रेलवे कॉलोनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का जलाया पुतला, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
Churu, Churu | Sep 21, 2025 राजस्थान विधानसभा में अतिरिक्त कैमरे लगाने को लेकर जारी विवाद के बीच चूरू की रेलवे कॉलोनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के बैनर तले जुटे कार्यकर्ताओं ने इस कदम को लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला बताते हुए सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की।