बेगूसराय: हीराटोल जीरोमाइल के पास गोलंबर बनाने की कवायद शुरू, DM ने NHAI के परियोजना निदेशक को दिया प्रस्ताव
साहेबपुरकमाल प्रखंड के हीराटोल जीरोमाइल के समीप गोलंबर, अंडरपास बनाने की कवायद शुरू हो गयी है. इसके लिये डीएम तुषार सिंगला ने परियोजना निदेशक एनएचएआइ को प्रस्ताव भेजा है. इस बात की जानकारी जनसम्पर्क विभाग द्वारा मंगलवार की शाम 04:00 बजे दी गई. इस संबंध में डीएम ने बताया कि हीराटोल जीरोमाईल के समीप प्रायः दुर्घटना होती है.