फैज़ाबाद: बहू ने ससुर पर लगाया रेप का आरोप,पीड़िता ने मंत्री नरेंद्र कश्यप से की शिकायत,अभी तक पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही
अयोध्या में एक युवती ने अपने ससुर पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित बहू ने मामले की शिकायत पुलिस से की। उसका आरोप है कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। घटना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के एक गांव का है।पीड़िता ने ससुर पर रेप का आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस को बीते 13 जून 2024 को लिखित तहरीर दिया था। लेकिन डेढ़ महीने बाद भी कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की।