बदायूं: उझानी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों और बैंड-बाजों के साथ गूंजा जय भीम का नारा
Budaun, Budaun | Apr 14, 2026 बदायूं के कस्बा उझानी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। मंगलवार साढ़े चार बजे के आसपास शोभायात्रा का पूर्व भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी शंकर गुप्ता ने फीता काटकर शुभारंभ कराया। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।