सिराथू: महिला की मौत के बाद परिजनों ने सिराथू के एक अस्पताल पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए किया हंगामा
शनिवार की दोपहर सिराथू के अमनदीप अस्पताल में कई लोग पहुंचे थे जहां पर जमकर हंगामा किया है।इन लोगों का आरोप है कि उनकी मरीज की गलत इलाज के वजह से मौत हो गई है।वहीं अस्पताल मैनेजमेंट का कहना है कि महिला यहां आई थी जहां इलाज हुआ है लेकिन उसकी हालत को देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची है परिजनों और स्टाफ से पूछताछ जारी।