सिराथू: नई बस्ती में बुजुर्ग ने आरोप लगाया, दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर आलू की फसल को बर्बाद किया, नहीं मिल रहा इंसाफ
सिराथू के अफजलपुर सातो की नई बस्ती के रहने वाले बुजुर्ग लालजी ने शनिवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए रो पड़े।बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर आलू की फसल को लक्ष्मी पत्नी रमेश ने दबंगों की मदद से कब्जा दिखाते हुए ट्रैक्टर चलाकर बर्बाद कर दिया।बताया-2023 में राजस्व ने हदबन्दी की है लेकिन दबंगई से जमीन पर कब्जा हो रहा।बताया धमकी दी गई है।इंसाफ़ नहीं मिल रहा है।