जशपुर: तेज आँधी, ओलावृष्टि और वज्रपात से लोदाम क्षेत्र बेहाल, टोल प्लाजा के 7 कंप्यूटर सिस्टम ठप
जशपुर जिले के लोदाम क्षेत्र में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आँधी, गरज-चमक और झमाझम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने पूरे इलाके में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार बारिश और तेज गरज के दौरान बिजली गिरने से टोल प्लाजा में लगे सात