गोला: जान जोखिम में डालकर पुजारी ने डूबती महिला की जान बचाई, मुंजेश्वरनाथ मंदिर सरोवर में हुआ साहसिक रेस्क्यू
गोरखपुर के बेलीपार क्षेत्र के भौवापार स्थित मुंजेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में सोमवार सुबह एक सराहनीय घटना सामने आई। मंदिर के सरोवर में डूब रही एक विक्षिप्त महिला को पुजारी महेंद्र गिरी ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचा लिया। जानकारी के अनुसार महिला पिछले कई दिनों से मंदिर परिसर में रह रही थी।