खुसरूपुर: कटौना गांव के पास फोरलेन पर स्कूल वैन और पार्सल वैन की टक्कर, चार लोग गंभीर घायल
कटौना गांव के पास फोरलेन पर पार्सल वैन ने स्कूल वैन में टक्कर मार दिया है। जिस स्कूल वैन पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची खुसरूपुर पुलिस ने सभी घायलों को पटना एनएमसीएच भेज दिया है। घायलों में सुकरबेग चक गांव निवासी चालक नीतीश कुमार,ब्यादर सिंह,अंकित कुमार और फतुहा डुमरी के मुन्ना कुमार है। स्कूल वैन बच्चों को छोड़कर वापस आ रहा था।