पिपलोदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी प्लास्टिक की केन में करीब 6 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब ले जाते हुए पकड़ा गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 600 रुपये बताई गई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दशरथ निवासी नदलेटा के रूप मे हुई।