पानसेमल के वार्ड 12 में दिन दहाड़े चोरी की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है जिसमें नगदी सहित कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है।घटना संजय मित्तल के निवास पर हुई जहां अज्ञात बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।बताया जा रहा है कि चोरी के समय घर पर ताला लगा हुआ था।सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है।