हज़ारीबाग: हजारीबाग में सुरक्षा का सख्त पहरा, प्रशासन पूरी तरह सतर्क
रामनवमी 2026 को लेकर हजारीबाग प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। नगर भवन में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने दंडाधिकारियों को जुलूस शांतिपूर्ण व सुरक्षित कराने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रहेगी। जीपीएस व सीसीटीवी से मॉनिटरिंग होगी। भीड़ नियंत्रण, मेडिकल टीम, पेयजल व सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। प्रशासन ने लोगों से शांति, भाईचारा और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।