श्रीविजयनगर की एक दुकान में निराश्रित गोवंशों के झुंड के घुसने का मामला, वीडियो हो रहा वायरल
Shree Vijainagar, Ganganagar | Apr 20, 2026
श्रीविजयनगर में एक दुकान में निराश्रित गोवंशों का झुंड घुसने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोमवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीते दिनों की बताई जा रही है। अचानक घुसे गोवंश से अफरा-तफरी मच गई, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।