छतरपुर के बमनोरा से हीरापुर रोड पर हो रहे पैचवर्क में लापरवाही सामने आने पर विधायक रामसिया भारती नाराज हो गईं। निरीक्षण के दौरान सड़क का बिटुमन हाथ लगाते ही उखड़ गया, जिसे उन्होंने घटिया निर्माण का प्रमाण बताते हुए ठेकेदार सुभाष पांडे और MPRDC अधिकारियों को फटकारा। विधायक ने बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे कहा कि जनता के पैसों से ऐसे काम बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे