दरभंगा: दरभंगा की सभी 308 पंचायतों में मना पंचायत विकास दिवस, खराजपुर में जनभागीदारी और विकास पर दिया गया जोर
जिले की सभी 308 ग्राम पंचायतों में रविवार को पहली बार पंचायत विकास दिवस का आयोजन उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया गया। बहादुरपुर प्रखंड की खराजपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पंचायतों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।