सुपौल: सुपौल में LPG आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर, वैवाहिक कार्यों के लिए विशेष व्यवस्था, PNG पाइपलाइन जल्द होगी शुरू
Supaul, Supaul | Apr 15, 2026 जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुपौल में एलपीजी गैस पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। प्रशासन द्वारा वैवाहिक कार्यों के लिए वाणिज्यिक LPG गैस की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत जिन घरों में शादी समारोह है, वे संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष आवेदन देकर पंजीकृत रसोइयों के माध्यम से गैस प्राप्त कर सकते हैं।