सिकंदरा: सिकंदरा कनक धर्मकांटा के समीप सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार i20, पांच लोग घायल
Sikandra, Jamui | Jun 18, 2026 सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर कनक धर्मकांटा के समीप गुरुवार की सुबह 6 बजे के करीब एक तेज रफ्तार i20 कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग बांका से तिलक फलदान कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। घायलों में मुकेश कुमार, कार्यनंद कुमार, अमित सिंह, अभिजीत आनंद और रामचंद्र सिंह शामिल हैं।